1,000 से भी कम मतों से हारे 6 प्रत्याशी, यहां-यहां रही कांटे की टक्कर?

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Dec, 2017 01:56 PM

losers with fewer than 1 000 votes 6 candidates

राज्य में इस बार 6 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 6 सीटों पर जीत-हार हजारों से नहीं, बल्कि सैंकड़ों मतों से हुई है। जनजातीय किन्नौर जिला की एकमात्र सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां पर भाजपा प्रत्याशी तेजवंत नेगी अपने...

शिमला: राज्य में इस बार 6 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 6 सीटों पर जीत-हार हजारों से नहीं, बल्कि सैंकड़ों मतों से हुई है। जनजातीय किन्नौर जिला की एकमात्र सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां पर भाजपा प्रत्याशी तेजवंत नेगी अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी से मात्र 120 मतों के अंतर से हारे हैं। किन्नौर में जगत सिंह नेगी को 20,029 और तेजवंत नेगी को 19,909 मत मिले। इसके विपरीत नाचन विधानसभा सीट से भाजपा के विनोद कुमार सबसे ज्यादा 15,896 मतों के अंतर से जीते हैं। विनोद कुमार को 38,154 मत और कांग्रेस के लाल सिंह कौशल को 22,258 मत प्राप्त हुए। 


किसे कितने मिले वोट
किन्नौर के बाद कांटे की टक्कर बड़सर सीट पर भी देखने को मिली है। यहां पर आई.डी. लखनपाल ने भाजपा के बलदेव शर्मा को 439 मतों से हराया। लखनपाल को 25,679 वोट और बलदेव शर्मा को 25,240 वोट मिले। कसौली में भी ऐसा ही रोचक मुकाबला हुआ। यहां कांग्रेस के युवा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भाजपा के डा. राजीव सहजल से मात्र 442 मतों से पराजित हुए हैं। रुझानों में कई बार सुल्तानपुरी आगे चल रहे थे तो कई बार डा. सहजल। अंत में डा. सहजल को 23,656 वोट और सुल्तानपुरी को 23,214 मत प्राप्त हुए। इस तरह यह सीट भाजपा की झोली में गई और डा. राजीव सहजल लगातार तीसरी बार क्षेत्र के विधायक चुने गए हैं। डल्हौजी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डी.एस. ठाकुर ने कांग्रेस की आशा कुमारी को कड़ी चुनौती दी। आशा कुमारी को 24,224 मत और डी.एस. ठाकुर को 23,668 मत प्राप्त हुए। इस तरह आशा कुमारी भी मात्र 556 मतों के अंतर से जीतने में कामयाब रही हैं। प्रदेश में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सोलन सीट के ससुर और दामाद के चुनाव में भले ससुरने बाजी मारी हो लेकिन यहां पर भी कांग्रेस को भाजपा के राजेश कश्यप से कड़ी चुनौती मिली है। सोलन सीट पर धनीराम शांडिल को 26,200 वोट और भाजपा के राजेश कश्यप को 25,529 मत प्राप्त हुए। ऐसे में कांग्रेस ने यह सीट मात्र 671 मतों केअंतर से जीती है। कांगड़ा के नगरोटा में कांग्रेस को 1,000 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। नगरोटा में भाजपा के अरुण कुमार को 32,039 वोट और जी.एस. बाली को 31,039 मत प्राप्त हुए। 


भाजपा के 9 प्रत्याशियों ने 10,000 से ज्यादा के अंतर से जीत की दर्ज
नाचन के बाद ज्यादा 13,111 मतों के अंतर से बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। इंद्र सिंह को 34,704 मत और कांग्रेस के प्रकाश चौधरी को 21,893 मत मिले। बैजनाथ सीट से भाजपा के मुल्खराज ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 12,669 मतों से पराजित किया। मुल्खराज को 38,154 मत और कांग्रेस के किशोरी लाल को 19,433 मत प्राप्त हुए। धर्मपुर से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर भी 11,964 मतों के अंतर से जीते हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर को 27,931 मत और चंद्रशेखर को 15,967 मत मिले। सराज विधानसभा सीट से भाजपा के जयराम ठाकुर ने भी 11,254 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। जयराम को 35,519 और कांग्रेस के चेत राम को 24,265 मत मिले। जयसिंहपुर से भाजपा के रविंद्र कुमार ने 10,710 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। रविंद्र कुमार को 29,357 और कांग्रेस के यादवेंद्र गोमा को 18,647 मत प्राप्त हुए। घुमारवीं से भाजपा के राजेश गर्ग ने भी 10,435 मतों के अंतर से जीत हासिल की। राजेश गर्ग को 34,846 और कांग्रेस से राजेश धर्माणी को 24,411 मत मिले। मंडी से अनिल शर्मा 10,257 मतों के अंतर से जीते। अनिल शर्मा को 31,282 वोट और कांग्रेस की चंपा ठाकुर को 21,025 वोट मिले। सुलह सीट से भाजपा के विपिन सिंह परमार ने 10,291 मतों से जीत दर्ज की। विपिन सिंह को 38,173 और कांग्रेस के जगजीवन पाल को 27,882 मत मिले। 10,000 से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने वाले इन 9 प्रत्याशियों में सभी भाजपा के हैं।


150 प्रत्याशी 1,000 वोट भी नहीं ले पाए
शिमला, 19 दिसंबर (पंकज राक्टा): 13वीं विधानसभा के लिए किस्मत आजमाने वाले 337 में से 150 प्रत्याशी 1,000 वोट भी नहीं झटक पाए। इनमें 6 प्रत्याशी 100 तो 18 प्रत्याशी 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इसी तरह 22 प्रत्याशी 300, 39 प्रत्याशी 400, 25 प्रत्याशी 500, 11 प्रत्याशी 600, 12 प्रत्याशी 700, 16 प्रत्याशी 800, 6 प्रत्याशी 900 और 5 प्रत्याशी 1,000 वोट भी नहीं ले पाए। जसवां-परागपुर विस क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे तीनों आजाद प्रत्याशी 100 वोट भी हासिल नहीं कर पाए। सभी विस क्षेत्रों का आकलन करें तो जसवां-परागपुर से आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे ओम प्रकाश को सबसे कम 47 वोट पड़े। इसी विस क्षेत्र से 2 अन्य आजाद प्रत्याशियों अनूप कुमार को 82 और अमित कुमार को 48 वोट पड़े। कसुम्पटी विस सीट से चुनाव लड़ने वाले आजाद प्रत्याशी देवराज भारद्वाज को 71, धर्मपुर विस क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले आजाद प्रत्याशी साजू राम सकलानी को 74 और हमीरपुर विस क्षेत्र से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले राजकुमार को 78 वोट ही प्राप्त हुए। 16 के करीब प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें 1,000 से अधिक और 2,000 से कम वोट पड़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!