कंडा जेल ब्रेक: पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 3 खूंखार कैदियों में से एक गिरफ्तार (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Dec, 2017 02:09 PM

तीन दिन पहले कंडा जेल से फरार हुए तीन अंडर ट्रायल कैदियों में से एक को पकड़ने में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। कंडा जेल से फरार एक कैदी को पुलिस ने सुबाथु के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कैदी का नाम प्रेम बहादुर है।

सोलन/शिमला: तीन दिन पहले कंडा जेल से फरार हुए तीन अंडर ट्रायल कैदियों में से एक को पकड़ने में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। कंडा जेल से फरार एक कैदी को पुलिस ने सुबाथु के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कैदी का नाम प्रेम बहादुर है। एसपी सौम्या सांबसिवन और उसकी टीम ने दो कैदियों की तलाश में सुबाथु के आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला हुआ था। तभी उन्हें एक कैदी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। एक कैदी को पकड़ने के बाद टीम को उम्मीद है कि अन्य दोनों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसकी पुष्टि एसपी मोहित चावला ने की। 


कंडा जेल से फरार हो गए थे तीन कैदी
जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे को छानते हुए आगे बढ़ रही थी और वह जंगल को खंगाल रही थी। उल्लेखनीय है कि आदर्श कंडा जेल से मंगलवार और बुधवार की रात तीन कैदी फरार हो गए थे। इनमें से दो कैदी रेप के मामले में और एक मर्डर के केस में वहां बंद थे। इनमें लीलाधर नामक अंडर ट्रायल कैदी हत्या के मामले में एक अक्टूबर 2015 से कंडा जेल में बंद था, जबकि प्रताप सिंह एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में जेल में था। वहीं, प्रेम बहादुर भी रेप के आरोप में 16 जुलाई 2015 से कंडा जेल में बंद था।


बैरक चार से भागे थे तीनों खूंखार कैदी
ये तीनों कैदी कंडा जेल में बैरक नं. चार में रखे थे और इन्होंने बैरक को काटा और फिर वे बाहर निकलकर पाइप के सहारे 16 फीट ऊंची दीवार को फांद कर फरार हो गए। बैरक के बाहर दो संतरी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन फिर भी ये कैदी भाग गए। इस मामले में दो संतरियों को सस्पेंड कर दिया गया था और डीजी जेल ने मामले की जांच एसपी जेल को सौंपी थी। इनके फरार होने के बाद पुलिस ने खोजी अभियान शुरू किया था और इसमें 30 लोग शामिल थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!