Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Oct, 2017 07:50 PM
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह नयनादेवी में आयोजित की जा रही है।
बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह नयनादेवी में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती करेंगे, जिसमें भाजपा के टिकट आबंटन को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव समिति सचिव रणधीर शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री ज.पी. नड्डा समेत चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के संगठन प्रभारी मंगल पांडेय और चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में टिकटों पर चर्चा की जाएगी।