कांग्रेस CM जयराम के घर से फूंकेगी लोकसभा चुनाव का बिगुल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Feb, 2018 04:59 PM

cm jairamthakur

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस 3 मार्च को मंडी में ''हिसाब दे सांसद-जवाब दे संसाद'' मुहीम के तहत एक अधिवेशन का आयोजन करने जा रही है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी आला नेता मौजूद रहेंगे।

शिमला (राजीव): 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस 3 मार्च को मंडी में 'हिसाब दे सांसद-जवाब दे संसाद' मुहीम के तहत एक अधिवेशन का आयोजन करने जा रही है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी आला नेता मौजूद रहेंगे। हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रणजीत रंजन भी मौजूद रहेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए रणनीति की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार को भी घेरा जाएगा। 


अधिवेशन का मुख्य एजेंडा 'हिसाब दे सांसद-जवाब दे सांसद' अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाना और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा से चारो सीटें छिनेगी। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के इस अभियान पर तीखा हमला बोला है। हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा की कांग्रेस पार्टी केंद्र और प्रदेश से बाहर है। इसलिए जल बिन मछली की तरह छटपटा रही है। 


कांग्रेस अंतर कलह से झुंज रही है और अब जब कुछ बोलने के लिए नहीं है तो हिसाब मांगने जा रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद प्रदेश की जनता को हिसाब देंगे न की कांग्रेस को। कांग्रेस विधानसभा चुनावो में मंडी जिला से एक भी सीट जीत नहीं पाई थी, जिसके चलते कांग्रेस ने लोकसभा का शंख्दान मंडी से करने जा रही है। जहां पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट कर लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करेगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!