Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Nov, 2017 12:43 AM
भुंतर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुल्लू: भुंतर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त उद्घोषित अपराधी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 363 व 366 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय से आरोपी भूमिगत था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। उक्त मामला वर्ष 2013 में दर्ज हुआ था। आरोपी प्यारे राम निवासी लगघाटी पर बहला-फुसला कर रेप करने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी भूमिगत हो गया और न्यायालय द्वारा आरोपी प्यारे राम को भगौड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। मंगलवार को हैड कांस्टेबल रणजीत द्वारा प्यारे राम को लगघाटी से गिरफ्तार कर लिया गया। ए.एस.पी. निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधी को बुधवार न्यायालय में पेश किया जाएगा।