धूमल को रास नहीं आ रहे विकास कार्य : कांग्रेस

Edited By Updated: 06 Feb, 2016 07:12 PM

shimla congress leaders press statement

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर प्रदेश सरकार की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्य रास न आने का आरोप लगाया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर प्रदेश सरकार की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्य रास न आने का आरोप लगाया है। इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री विकास कार्य को लेकर आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा नेताओं की तरफ से इस तरह की बयानबाजी करना उनकी आदत बन गई है।

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफि र, महासचिव राम लाल ठाकुर, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि भाजपा का काम षड्यंत्र रचना रह गया है जिससे विपक्ष का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी षड्यंत्र करने की राजनीति नहीं की। प्रदेश में जिस दिन से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी है, उस दिन से प्रेम कुमार धूमल व भाजपा नेता प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं ने इस तरह की धमकियां देनी शुरू कर दी थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अब प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव के बयान देकर लोगों को गुमराह करने का असफ ल प्रयास कर रहे हैं।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर सरकार को धूमल सहित अन्य भाजपा नेता से किसी सर्टीफि केट की कोई जरूरत है। यह सर्टीफि केट प्रदेश के लोगों ने हाल ही में हुए नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों में कांग्रेस को प्रदान किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की राह पर अग्रसर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!