साच पास में कभी भी बिगड़ सकता है मौसम, ज्यादा देर तक न रुकें पर्यटक

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2024 07:45 PM

the weather can deteriorate anytime at sach pass

मैदानी क्षेत्रों में पड़ भरी भीषण गर्मी से निजाते पाने के लिए पर्यटक इन दिनों पर्यटन नगरी डल्हौजी और खजियार के बाद साच पास में काफी संख्या में रोजाना पहुंचे रहे हैं।

तीसा (सुभानदीन): मैदानी क्षेत्रों में पड़ भरी भीषण गर्मी से निजाते पाने के लिए पर्यटक इन दिनों पर्यटन नगरी डल्हौजी और खजियार के बाद साच पास में काफी संख्या में रोजाना पहुंचे रहे हैं। सैलानियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है, ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो। इसके लिए प्रशासन ने सैलानियों को सुबह और शाम के समय साच पास में नहीं रुकने का परामर्श दिया है। सुबह और शाम के समय साच पास में ठहरना सैलानियों के लिए मुसीबत बन सकता है।

साच पास बर्फ के पहाड़ों से घिरा है और यहां मौसम किसी भी समय करवट ले सकता है, इसलिए प्रशासन ने सैलानियों को दोपहर के समय ही साच पास में रुकने की सलाह दी है। साच पास इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो चुका है। सैलानियों की गाड़ियों की लंबी लाइनें साच पास में लग रही हैं। एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि साच पास एक ऐसा जोत है, जहां कब बर्फबारी शुरू हो जाए, इसका किसी को भी अनुमान नहीं है। मौसम के बदलने से पर्यटक वाहन फंस भी सकते हैं, इसलिए उन्होंने कहा कि पुलिस के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!