हिमाचल में क्यों आई Congress की सरकार? राजीव शुक्ला ने बताई 3 वजहें

Edited By Rahul Singh, Updated: 08 Dec, 2022 06:25 PM

himachal election 2022 congress incharge rajeev shukla statement

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है। बीजेपी अपनी सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए रिवाज बदलने की बात करती रही, लेकिन जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए रिवाज को जारी रखा। वहीं अब कांग्रेस के प्रभारी राजीव...

हिमाचल डैस्क : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है। बीजेपी अपनी सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए रिवाज बदलने की बात करती रही, लेकिन जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए रिवाज को जारी रखा। वहीं अब कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में मिली जीत को लेकर बयान दिया है, साथ ही स्पष्ट कर दिया कि कब जनता को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

राजीव शुक्ला ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ''कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार या शनिवार को होगी। इसी बैठक में विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन होगा।'' इसके आगे शुक्ला ने उन तीन बातों का जिक्र भी किया जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई। शुक्ला ने कहा, ''कांग्रेस की जीत के पीछे एक बड़ा कारण भी रहा है। हिमाचल में बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल ठीक नहीं था। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान थी। यहां के छात्र, युवा भी सरकार की नीतियों से नाखुश थे।''

PunjabKesari

आगे बात करते हुए शुक्ला ने प्रदेश में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कैंपेन को भी सराहा जिसके चलते जनता में पार्टी के प्रति विश्वास दिखा। शुक्ला ने कहा, ''इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ी है। जितने भी प्रत्याशी रहे हैं, उनका सोच समझकर चयन किया गया था। बीजेपी के 21 बागी उम्मीदवार थे। इस चुनाव में हमने यह बात समझी थी कि हम जो भी वादे जनता से करें वह उनको ध्यान में रखकर ही करें। प्रदेश में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के कैंपेन ने गंभीर असर डाला, साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी यहां प्रभाव छोड़ा।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!