थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो त्यागपत्र दें CM वीरभद्र: किशन कपूर

Edited By Updated: 29 Nov, 2015 01:28 PM

kishan kapoor virbhadra singh

धर्मशाला की जनता ने स्थानीय विधायक व मंत्री को वोट यहां की समस्याएं दूर करने के लिए दिया था, न कि हवा में उड़ने के लिए।

धर्मशाला (जिनेश कुमार): धर्मशाला की जनता ने स्थानीय विधायक व मंत्री को वोट यहां की समस्याएं दूर करने के लिए दिया था, न कि हवा में उड़ने के लिए। स्थानीय विधायक ने धर्मशाला के लोगों से चुनावों के दौरान सेंट्रल यूनिवर्सिटी को धर्मशाला में बनाने के दावे किए थे। आज 3 साल बीत जाने के बाद भी सी.यू. कागजों में ही बन रही है। इसके अलावा अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। यह बात धर्मशाला में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर ने कही।


जानकारी के मुताबिक उन्होंने स्थानीय विधायक व मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें वोट यहां की समस्याएं दूर करने के लिए दिए थे, लेकिन वे आज हवा में उड़ रहे हैं। धर्मशाला क्षेत्र में जो विकास करवाने की बात कही जा रही है, वह धरातल से कहीं दूर है। इस क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सब उनके मंत्री रहते हुए हैं। उनके द्वारा करवाए गए विकास का ही नतीजा है कि आज धर्मशाला शहर को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया है। इस प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ विजय शर्मा, रमेश अटवाल व सब्रवाल भी मौजूद रहे।


भ्रष्ट है कांग्रेस सरकार
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। इस सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर हर मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सी.एम. कह रहे हैं कि वह 6 बार मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि उनमें 6 बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नैतिकता नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों और मुख्यमंत्री अभी भी अपने पद पर काबिज हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!