Chamba: जंगल में शिकार खेलने गए युवक की गोली लगने से मौत, 4 साथी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2025 06:02 PM

youth shot dead during hunting 4 arrested

चम्बा जिले के 5 दोस्तों को जंगली जानवरों का शिकार करना महंगा पड़ गया। शिकार के दौरान बंदूक से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तीसा/चम्बा (सुभानदीन): चम्बा जिले के 5 दोस्तों को जंगली जानवरों का शिकार करना महंगा पड़ गया। शिकार के दौरान बंदूक से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान दलीप उर्फ दीपू पुत्र कंश गांव व डाकघर तीसा तहसील चुराह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को तीसा क्षेत्र के 5 दोस्त बंदूक के साथ जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए चम्बा के चकलू में गए हुए थे। वहां पांचों शिकार का इंतजार कर रहे थे। रात के करीब 8 बजे अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली दलीप उर्फ दीपू की टांगों में जाकर लगी, जिस कारण उसकी टांगों से काफी खून बहने लगा। 4 अन्य साथियों ने दलीप उर्फ दीपू को अपनी गाड़ी में डालकर इलाज के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। गोली लगने के कारण उसका काफी खून बह गया था। वहीं तीसा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम ने तीसा पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने दलीप के 4 साथियों रूप सिंह पुत्र दौलत राम, हैप्पी पुत्र केवल, सुशील पुत्र लाल चंद व लवली पुत्र महिंदर सिंह गांव व डाकघर तीसा जिला चम्बा को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि बंदूक की गोली से युवक की मौत हुई है। चम्बा सदर पुलिस द्वारा मृतक युवक के 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चम्बा मेडिकल काॅलेज के शव गृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है कि जिस बंदूक से गोली चली वह किसकी है। जांच के लिए फोरैंसिक टीम को चम्बा बुलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!