Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2019 05:22 PM
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बद्दी एस.आई.यू. टीम ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ। इसी कड़ी में टीम ने एक युवक को 17.2 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी. अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि...
बद्दी (संजीव बस्सी): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बद्दी एस.आई.यू. टीम ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ। इसी कड़ी में टीम ने एक युवक को 17.2 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। डी.एस.पी. अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फारूक मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर-2 नालागढ़ का रहने वाला है जोकि बद्दी में साई मार्ग पर फौजी कॉम्पलैक्स में एक निजी बैंक में काम करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है।