Edited By Ekta, Updated: 29 Jul, 2018 10:15 AM
लगातार हो रही बारिश के कारण पांवटा साहिब में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। खासकर यमुना नदी का। उत्तराखंड के डाकपत्थर कुलहाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पांटवा साहिब में बहने वाली यमुना नदी जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। जिसके...
पांवटा साहिब: लगातार हो रही बारिश के कारण पांवटा साहिब में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। खासकर यमुना नदी का। उत्तराखंड के डाकपत्थर कुलहाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पांटवा साहिब में बहने वाली यमुना नदी जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। जिसके मद्दे नजर तहसीलदार निहाल सिंह ने गोताखोरों के साथ बैठक कर उन्हें हर स्थिति से निपटने के आदेश दिए और साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
बता दें कि पांवटा साहिब खतरे के निशान तक पहुंच चुका यमुना नदी का जलस्तर आगे हरियाणा में जाकर भारी तबाही मचा सकता है। हालांकि पांवटा में प्रशासन ने एहतियातन लोगों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को नदी किनारे ना जाने की हिदायत कर दी है।