700 करोड़ के मिड हिमालय प्रोजैक्ट को World Bank का बड़ा झटका, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2018 06:47 PM

world bank s big blow to mid himalaya project of 700 crore

700 करोड़ रुपए के प्रस्तावित मिड हिमालय प्रोजैक्ट फेज-2 पर विश्व बैंक ने रोक लगा दी है। विश्व बैंक ने तर्क दिया है कि हिमाचल में पहले से ही वल्र्ड बैंक के प्रोजैक्ट चल रहे हैं।

शिमला: 700 करोड़ रुपए के प्रस्तावित मिड हिमालय प्रोजैक्ट फेज-2 पर विश्व बैंक ने रोक लगा दी है। विश्व बैंक ने तर्क दिया है कि हिमाचल में पहले से ही वल्र्ड बैंक के प्रोजैक्ट चल रहे हैं। इनमें 1,134 करोड़ रुपए की बागवानी विकास परियोजना तथा हाल ही में मंजूर 700 करोड़ रुपए का फोरैस्ट फोर प्रोस्पैरिटी (वनों की समृद्धि) प्रोजैक्ट शामिल है। विश्व बैंक ने आश्वासन दिया है कि 4-5 माह बाद वल्र्ड बैंक मिशन हिमाचल आएगा। इस दौरान बागवानी विकास परियोजना और वनों की समृद्धि प्रोजैक्ट के रिजल्ट देखे जाएंगे। इसी आधार पर मिड हिमालय फेज-2 पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


अन्य जाइका प्रोजैक्ट में शिफ्ट होंगे 400 से अधिक कर्मचारी
मिड हिमालय फेज-1 प्रोजैक्ट वर्ष 2005 से 2017 तक लागू था। इस वर्ष के शुरू में मिड हिमालय प्रोजैक्ट का स्टाफ रोजगार को लेकर चिंतित था। खासकर जो कर्मचारी इस प्रोजैक्ट में आऊटसोर्स पर लगे थे, उन्हें रोजगार की अधिक चिंता सता रही थी। इसी बीच विश्व बैंक ने बीते जून माह में मिड हिमालय फेज-2 शुरू करने की भी सैद्धांतिक मंजूरी दी लेकिन 2 दिन पहले दिल्ली में विश्व बैंक के साथ आयोजित बैठक में वल्र्ड बैंक ने फिलहाल के लिए इस प्रोजैक्ट को लटका दिया है। यह देखते हुए सरकार अब मिड हिमालय प्रोजैक्ट के 400 से अधिक कर्मचारियों को वनों की समृद्धितथा वन विभाग के ही एक अन्य जाइका प्रोजैक्ट में शिफ्ट करेगी।


6 अगस्त को हिमाचल आएगा विश्व बैंक मिशन
वनों की समृद्धि प्रोजैक्ट भी विश्व बैंक ने इसी साल मंजूर किया है। इस प्रोजैक्ट से खासकर सतलुज बेसिन पर कैचमैंट का काम किया जाएगा। इसी प्रोजैक्ट को लेकर विश्व बैंक मिशन 6 अगस्त को हिमाचल आ रहा है। वनों की समृद्धि प्रोजैक्ट का मुख्यालय ऊना में होगा। इसमें दर्जनों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह 23 जुलाई को वन विभाग का ही 800 करोड़ रुपए का जाइका (जापान इंटरनैशनल को-आप्रेटिव एजैंसी) प्रोजैक्ट भी लांच होने जा रहा है। इस प्रोजैक्ट का वित्त पोषण जापान सरकार कर रही है। इसकेतहत प्रदेश के जंगलों को और घना बनाया जाएगा।


मिड हिमालय प्रोजैक्ट फिलहाल नहीं होगा शुरू
अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर ने कहा कि मिड हिमालय प्रोजैक्ट फिलहाल शुरू नहीं होगा क्योंकि विश्व बैंक के प्रदेश में पहले से 2 प्रोजैक्ट चल रहे हैं। 4 माह बाद विश्व बैंक मिशन बागवानी विकास परियोजना और वनों की समृद्धि प्रोजैक्ट के रिजल्ट देखने आएगा। इसके बाद मिड हिमालय प्रोजैक्ट को लेकर वल्र्ड बैंक अंतिम फैसला लेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!