जेपी नड्डा के बीजेपी अध्यक्ष बनने पर शिमला में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Edited By kirti, Updated: 20 Jan, 2020 04:56 PM

workers distributed laddus in shimla after becoming bjp president

जेपी नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। शिमला बीजेपी मंडल के महामंत्री गगन लखन पाल ने कहा कि हिमाचल...

शिमला(योगराज): जेपी नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। शिमला बीजेपी मंडल के महामंत्री गगन लखन पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के गौरव के लिए बड़ी बात है। राष्ट्रीय राजनीति में अब हिमाचल प्रदेश का योगदान और भी बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यहां भी मनाया गया जश्न जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के अलावा, नड्डा के जिले बिलासपुर में भी भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता एकत्रित हुए और नड्डा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

यहां भी मनाया गया जश्न

जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के अलावा, नड्डा के जिले बिलासपुर में भी भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता एकत्रित हुए और नड्डा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!