कर्मचारियों की अनावश्यक हड़ताल से तबाह हो रहा वर्क कल्चर : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2022 11:17 PM

work culture being destroyed by unnecessary strike of employees

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्मचारी आंदोलन पर तल्खी जारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनावश्यक हड़ताल से वर्क कल्चर खराब हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को जब धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कर्मचारियों से जुड़े मसले पर...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कर्मचारी आंदोलन पर तल्खी जारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनावश्यक हड़ताल से वर्क कल्चर खराब हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को जब धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कर्मचारियों से जुड़े मसले पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे तो मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया है। कर्मचारियों को उनके लाभ दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी कर्मचारी आंदोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि कुछ कर्मचारी, जो नेता ज्यादा हैं, आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही हैं, जिन्हें कांग्रेस व राकेश सिंघा हवा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी अनावश्यक आंदोलनों में भाग न लें। सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी के इशारे पर ऐसा करना प्रदेश हित में नहीं है। ऐसी संस्कृति को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का काम सरकार की योजनाओं को लागू करना और विकास में सहयोग करना है। कर्मचारी सहजता से अपनी बात रखें और सुझाव दें कि क्या हो सकता है। 

सरकार को तय करना है, न कि विपक्ष को

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष से अपील की कि वे सदन में अपने भाषण के दौरान सत्य बोलें। जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विधानसभा में बोल रहे हैं, न कि जनसभा में। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की शराब के ठेके नीलाम करने की मांग पर कहा कि प्रदेश में क्या कुछ करना है, यह सरकार को तय करना है, न कि विपक्ष को। 

इतिहास ढंग से पढ़कर आएं विधायक

इसके साथ ही विधायक विक्रमादित्य सिंह के चर्चा में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सदस्य ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मसलों पर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस भी चुनाव हारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक इतिहास को ढंग से पढ़ कर आएं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!