घरेलू कलह से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 23 Sep, 2018 10:32 PM

woman swallowed poison by harassed from domestic violence

उपमंडल अम्ब के तहत गांव नकड़ोह में एक महिला ने जहर निगल लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर जहर का सेवन किया है। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल अम्ब ले लाए जहां से प्राथमिक उपचार के...

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत गांव नकड़ोह में एक महिला ने जहर निगल लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर जहर का सेवन किया है। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल अम्ब ले लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव नकड़ोह में 38 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की शादी हुए करीब 19 वर्ष हो गए हैं और उसकी 4 बेटियां हैं। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान कलमबद्ध कर आई.पी.सी. की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!