Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2022 08:37 PM
पुलिस थाना लम्बागांव के तहत सरिमोलग क्षेत्र के प्लेटा गांव की 32 वर्षीय महिला ने घर के पास जंगल में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय अंजू पत्नी बलजीत सिंह 6 अप्रैल दोपहर बाद से घर से गायब थी।
जयसिंहपुर (ब्यूरो): पुलिस थाना लम्बागांव के तहत सरिमोलग क्षेत्र के प्लेटा गांव की 32 वर्षीय महिला ने घर के पास जंगल में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय अंजू पत्नी बलजीत सिंह 6 अप्रैल दोपहर बाद से घर से गायब थी। इस संबंध में परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का कोई बच्चा नहीं था और इसी वजह से वह परेशान रहती थी। 6 अप्रैल को भी उसकी देवरानी के नवजात बच्चे का समाराेह था और उसी समारोह के बाद वह दोपहर को गायब हो गई थी।
केसर सिंह ने बताया कि परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जब गांव का एक व्यक्ति घर के साथ लगते जंगल में गया तो अंजू दुप्पटे का फंदा बनाकर पेड़ से लटकी हुई थी। इस संबंध में लम्बागांव थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल भेजा जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here