Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2018 11:19 PM
साम्बा पंचायत से एक शादीशुदा महिला के 3 साल की बेटी को लेकर फरार होने की शिकायत उसके पति द्वारा भवारना थाना में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले साम्बा पंचायत से एक महिला अपनी बेटी को लेकर कहीं चली गई।
भवारना (अतुल): साम्बा पंचायत से एक शादीशुदा महिला के 3 साल की बेटी को लेकर फरार होने की शिकायत उसके पति द्वारा भवारना थाना में दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले साम्बा पंचायत से एक महिला अपनी बेटी को लेकर कहीं चली गई। महिला के पति ने पहले अपने स्तर पर पत्नी को ढूंढा लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला तब उसने इस मामले की जानकारी भवारना थाना में दी। फरार महिला का फोन भी पिछले 3 दिन से बंद आ रहा है। पुलिस ने महिला की आखिरी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सी.डी.आर. मंगवाई है। एस.एच.ओ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और शीघ्र फरार महिला को ढूंढ लिया जाएगा।