Edited By Updated: 25 Nov, 2016 01:50 AM
ग्राम पंचायत नैन में एक जंगली सूअर ने महिला को घर में ही हमला कर घायल कर दिया। उसे 108 एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर लाया गया।
पंचरुखी: ग्राम पंचायत नैन में एक जंगली सूअर ने महिला को घर में ही हमला कर घायल कर दिया। उसे 108 एम्बुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर लाया गया। जानकारी अनुसार सूअर कहीं से आकर गदियाड़ा निवासी चम्पा देवी के घर के बाथरूम में घुस गया। जब उसकी पोती स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगी तो उसने बाथरूम के अंदर कुछ आवाज सुनी, जिस पर उसने अपनी दादी को बुलाया।
दादी-पोती ने जब बाथरूम के अंदर सूअर को देखा तो वे वहां से भागीं। इस दौरान पोती तो अंदर भाग गई लेकिन दादी वहीं गिर गई और भागते सूअर ने उसे जांघ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल महिला को 108 एम्बुलैंस से पालमपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।