Edited By kirti, Updated: 07 Mar, 2019 11:39 AM
नालागढ़ में नकाबपोश बाइक सवार द्वारा एक 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह 7.30 बजे की बताई जा रही है। जहां यह बच्ची अपने 4 साल के भाई के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी।
नालागढ़(आदित्य): नालागढ़ में नकाबपोश बाइक सवार द्वारा एक 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह 7.30 बजे की बताई जा रही है। जहां यह बच्ची अपने 4 साल के भाई के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। परिजनों को घटना का पता उस समय लगा जब स्कूल से फोन आया कि बच्ची स्कूल नहीं पहुंची है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचनानालागढ़ पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने सात घंटे बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को माता-पिता को सौंप दिया। नालागढ़ के DSP चमन लाल ने इस मामले की पुष्टि की है।