Edited By prashant sharma, Updated: 01 Sep, 2020 03:52 PM
उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि जिला के नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ 4 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे उनके कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
धर्मशाला : उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि जिला के नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ 4 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे उनके कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन नगर निगम, धर्मशाला के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ निकाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम 2015 के नियम-10 तहत इस सम्बन्ध में नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह नोटिस इस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर और साथ ही नगर निगम के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 4 सितम्बर को नगर निगम के तीन प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाएंगे।