Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2019 04:44 PM
ऊना में राहुल गांधी की 10 मई को होने वाली रैली को लेकर हिमाचल कांग्रेस बेहद उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के हिमाचल मामलों के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने राहुल की रैली के बाद पार्टी को बढ़त मिलने का दावा किया है।
ऊना (अमित): ऊना में राहुल गांधी की 10 मई को होने वाली रैली को लेकर हिमाचल कांग्रेस बेहद उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के हिमाचल मामलों के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने राहुल की रैली के बाद पार्टी को बढ़त मिलने का दावा किया है। उन्होंने पार्टी द्वारा प्रदेश की चारों सीटें जीते जाने का दावा किया है। उन्होंने पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को हटाए जाने को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया और किसी भी गुटबाजी से इंकार किया।