Weather Update : हिमाचल में 2 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2022 09:43 PM

weather in himachal

हिमाचल में मानसून के विदाई लेने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार व सोमवार को बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश की चोटियों पर जहां हल्के बर्फ के फाहे गिर सकते हैं, वहीं मध्यम, पर्वतीय एवं...

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून के विदाई लेने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार व सोमवार को बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश की चोटियों पर जहां हल्के बर्फ के फाहे गिर सकते हैं, वहीं मध्यम, पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 और 10 अक्तूबर को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 12 अक्तूबर तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है। बारिश व बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

शिमला शहर 2 दिन से धुंध की आगोश में
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। शिमला शहर 2 दिन से धुंध की आगोश में है। शनिवार शाम के समय धुंध छा जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। विजीबिलटी घटने के कारण वाहन चालकों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है। इस दौरान नगरोटा सूरियां में 34 मिलीमीटर, घमरूर में 27, भराड़ी व गुलेर 12 मिलीमीटर, बैजनाथ में 10, कोटखाई में 09 और नाहन में 07 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश व खराब मौसम के कारण प्रदेश में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। लोगों को अब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

लाहौल-स्पीति के केलंग में सबसे कम तापमान दर्ज
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिला के केलंग में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिला में कल्पा में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में 13.5, सुंदरनगर में 17.5 डिग्री सैल्सियस, धर्मशाला में 16.2, ऊना में 20.6, पालमपुर में 16, सोलन में 17, मनाली में 12.5, कांगड़ा व मंडी में 18.2, बिलासपुर में 21, हमीरपुर में 19.5 और चम्बा में 17.6 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!