Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2018 11:06 PM
आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहल कर दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बारिश के पानी को इकट्ठा कर खेतों तक पहुंचाएगा, इसके लिए 798...
हमीरपुर: आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहल कर दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बारिश के पानी को इकट्ठा कर खेतों तक पहुंचाएगा, इसके लिए 798 करोड़ रुपए की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है। आई.पी.एच. मंत्री भोरंज विस क्षेत्र के कंज्याण में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोरंज की जनता को पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। विकास के तहत भोरंज की जनता को एक नई पेयजल योजना स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में देखना होगा कि धर्मपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को ज्यादा लीड आती है या फिर हमीरपुर जिला के भोरंज व हमीरपुर सहित पांचों विस क्षेत्रों से आती है।