'दिल्ली वकीलों से मिलने के लिए हैलीकाप्टर का दुरुपयोग करते थे वीरभद्र सिंह'

Edited By Ekta, Updated: 08 Dec, 2018 06:03 PM

virbhadra singh in helicopter misuse

औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में योजनाएं लाने जाते हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केवल अपने भ्रष्टाचार के मामलों से बचने के लिए दिल्ली के टुअर बतौर सी.एम....

ऊना (सुरेन्द्र): औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में योजनाएं लाने जाते हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केवल अपने भ्रष्टाचार के मामलों से बचने के लिए दिल्ली के टुअर बतौर सी.एम. लगाते थे। शनिवार को ऊना में जिला महासचिव यशपाल राणा, रविन्द्र जसवाल सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों को दुख दर्द बांटने व उनकी समस्याएं दूर करने के लिए प्रत्येक विस हलके का दौरा कर रहे हैं। अब तक 60 क्षेत्रों में वह जन समस्याएं सुन चुके हैं।

हैलीकाप्टर का दुरुपयोग करते थे वीरभद्र सिंह

हैलीकाप्टर का प्रयोग केवल दिल्ली से प्रौजेक्ट लाने और हर क्षेत्र में जाकर विकास योजनाएं शुरू करने को लेकर किया जा रहा है। नेता विपक्ष के हैलीकाप्टर के दुरुपयोग करने के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राम कुमार ने कहा कि क्या कांग्रेस सरकार के दौरा वीरभद्र हैलीकाप्टर को छोड़ बैलगाड़ी में घूमते थे? उन्होंने कहा कि वीरभद्र जब मुख्यमंत्री थे तब हैलीकाप्टर को दुरुपयोग निजी हितों के लिए होता था। अपने ऊपर चल रहे मामलों को खत्म करने और वकीलों को मिलने के लिए भी वीरभद्र सिंह सरकारी हैलीकाप्टर से ही दिल्ली जाते थे। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि खुद मुकेश अग्निहोत्री भी सरकारी गाड़ी में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। क्या यह तर्कसंगत है?

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!