बजट सत्र में भाग लेने के बाद वीरभद्र सिंह IGMC में भर्ती, पढ़ें खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Mar, 2018 11:45 PM

virbhadra singh admit in igmc after participating in budget session read news

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सीने में दर्द के चलते आई.जी.एम.सी. में भर्ती हो गए हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सीने में दर्द के चलते आई.जी.एम.सी. में भर्ती हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बजट सत्र में भाग लेने के उपरांत वीरभद्र सिंह शुक्रवार शाम रूटीन चैकअप के लिए आई.जी.एम.सी. गए थे। आई.जी.एम.सी. के डाक्टरों ने चैकअप के बाद वीरभद्र सिंह को भर्ती होने को कहा, ऐसे में वह अस्पताल के स्पैशल वार्ड के 633 नम्बर कमरे में दाखिल हुए हैं। चिकित्सक का कहना है कि फिलहाल वीरभद्र सिंह की तबीयत ठीक ही है। चिकित्सक उनकी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। 

पहले भी कई बार आ चुके है आई.जी.एम.सी.
बता दें कि वीरभद्र सिंह इससे पहले भी कई बार अपना चैकअप आई.जी.एम.सी. में करवा चुके हैं, ऐसे में शुक्रवार को भी रूटीन के चैकअप के लिए वह आई.जी.एम.सी. गए थे। आई.जी.एम.सी. के डिप्टी एम.एस. राहुल रॉय का कहना है कि वीरभद्र सिंह की तबीयत बिल्कुल ठीक है। शनिवार को सुबह खाली पेट चैकअप होना है, ऐसे में घर से सुबह चैकअप करवाने के लिए आने में थोड़ी परेशानी होनी थी। इसी के चलते वह आई.जी.एम.सी. में रुके हैं। डाक्टर का कहना है कि शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!