वीरभद्र बोले- फर्जी और ढोंग है भाजपा का राष्ट्रवाद का मुद्दा(Video)

Edited By Ekta, Updated: 12 Apr, 2019 04:56 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने गुस्से भरे लहजे में भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला है। शिमला कांग्रेस भवन में संसदीय क्षेत्र के जर्नल हाउस में पहुंचे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद के...

शिमला (योगराज): पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने गुस्से भरे लहजे में भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला है। शिमला कांग्रेस भवन में संसदीय क्षेत्र के जर्नल हाउस में पहुंचे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद के फर्जी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन देश और प्रदेश के असली मुद्दों से भाग रही है। भाजपा का राष्ट्रवाद का मुद्दा फर्जी और ढोंग है। भाजपा राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्र शोषक है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए काम करेंगे। 

शिमला में आयोजित संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस आम सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्य कर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत के लिए सभी कांग्रेस नेत्या एकजुट होकर काम करेंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नीचे से लेकर ऊपर तक एकजुट है और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। बैठक में चुनावों के लिए रणनीति तेयार की जा रही है। 

वीरभद्र सिंह पुरे प्रदेश में प्रत्याशियों की जीत के लिए रैलियां करेंगे। राहुल गांधी भी प्रदेश के बचे हुए तीनो लोकसभा क्षेत्रों में रेलिया करेंगे। देश में पहले चरण के मतदान में लोगों ने काफी बढचढ कर भाग लिया जिससे साफ जाहिर होता है कि देश में अभी भाजपा विरोधी लहर चल रही है। बैठक में कांग्रेस के शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शाण्डिल, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, और संसदीय क्षेत्र शिमला के विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!