विक्रमादित्य का BJP पर बड़ा वार, बोले-ट्रांसफर मसीहा के नाम से जाने जाएंगे वर्तमान CM

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2018 08:40 PM

vikramaditya said current cm will be known as transfer messiah

मुख्यमंत्री को ट्रांसफ र मसीहा के नाम से जाना जाएगा। ये शब्द कांग्रेस के शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के दूरदराज दरकाली पंचायत मुख्यालय में दखनोल मेले के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।

रामपुर बुशहर: मुख्यमंत्री को ट्रांसफ र मसीहा के नाम से जाना जाएगा। ये शब्द कांग्रेस के शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के दूरदराज दरकाली पंचायत मुख्यालय में दखनोल मेले के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रथम 6 महीने की दशा व दिशा से बनता है लेकिन प्रदेश सरकार के प्रारंभिक महीनों में जो दशा व दिशा बिगड़ी है उससे साफ है कि नए मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जो सब्जबाग दिखाए, वह सपना ही रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसे लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होगी। उसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और आगे चलते-चलते विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इन तमाम गतिविधियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश की जयराम सरकार केवल डींगें हांकने तक ही सीमित रहेगी।


विकास के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं वीरभद्र सिंह
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह को हिमाचल के विकास के मसीहा के रूप में जाना जाता है। दूसरी ओर वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ट्रांसफर मसीहा के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने सत्ता संभालने के 3 महीने के भीतर ही 20,000 से अधिक तबादले किए हैं। उन्होंने अपने विधानसभा हलके के मोगड़ा का हवाला देते हुए कहा कि वहां 12 अध्यापक और 8 अन्य विभागों के मुलाजिम थे जिन्हें रातोंरात ट्रांसफर किया गया।


शिक्षकों के तबादलों में उलझ गए शिक्षा मंत्री
उन्होंने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा को सुदृढ़ व जवाबदेही बनाने की बजाय शिक्षा मंत्री शिक्षकों के तबादलों में उलझ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह रामपुर को अपना घर समझते हैं और खुशी व दुख में रामपुर के हर क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलना और उनके दुख-दर्द को समझना इसका हिस्सा समझते हंै। उन्होंने मंदिर कमेटी को गेट निर्माण के लिए एक लाख रुपए, महिला मंडल व युवक मंडल को 10-10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने अन्य मांगों को भी जल्द पूर्ण करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!