पुराने गहने बदलने के नाम पर शातिर महिला ने ग्रामीणों को लगाया लाखों रुपए का चूना, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2022 07:37 PM

vicious woman cheated villagers in name of changing old ornaments

करसोग में पुराने के बदले नए गहनों का लालच ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। यहां एक शातिर महिला भोले-भाले ग्रामीणों को नया सामान देने का झांसा देकर लाखों रुपए के गहनों पर अपना हाथ साफ कर गई है। अब ठगे जाने के बाद ग्रामीण महिलाएं थाना में शिकायत लेकर पहुंच...

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग में पुराने के बदले नए गहनों का लालच ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। यहां एक शातिर महिला भोले-भाले ग्रामीणों को नया सामान देने का झांसा देकर लाखों रुपए के गहनों पर अपना हाथ साफ कर गई है। अब ठगे जाने के बाद ग्रामीण महिलाएं थाना में शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। करसोग थाना में 2 दिनों में ही इस तरह के ठगी के 4 मामले दर्ज हो चुके हैं। इस बारे में पुलिस की टीमें बनाकर विभिन्न इलाकों में भेज कर शातिर महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करसोग में साड़ी पहने देखने से बंगाल मूल की लगने वाली एक महिला ने महिला ने विभिन्न इलाकों में जाकर पहले तो पुराने बर्तन लेकर इसकी जगह नए बर्तन लौटाकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पुराने गहनों के बदले में नए डिजाइन के आभूषण देने के लिए ठगी का नया जाल बुना, ऐसे में गांव की कुछ भोली-भाली महिलाओं ने लालच में फंसकर जीवन भर की पूंजी लूटा दी। बताया जा रहा है कि पहले शातिर महिला ने कुछ घरों से पुराने गहने लेकर इसकी जगह नए गहने वापस लौटकर लोगों का भरोसा जीता, ऐसे में ग्रामीणों ने घर में रखे और गहने भी बदलने को दे दिए। ऐसे में  झांसे में फंसता देकर शातिर महिला बड़ा हाथ साफ करने में कामयाब रही और अब लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गई है। 

थाने में शिकायत लेकर पहुंची सकरोल की गीता देवी ने बताया कि गांव में 5-6 दिनों से रोजाना एक महिला आ रही थी जो लोगों को बता रही थी कि पुराने बर्तनों जैसे तांबा, कांसा सहित सोना व चांदी के पुराने गहनों के बदले में नया सामान देगी और साथ ही में पुराने सामान को भी लौटाया जाएगा। वह अपने को किसी कंपनी से जुड़ा हुआ बताती थी। उन्होंने बताया कि ऐसे में एक दिन घर से सोने व चांदी के आभूषण ले गई और उसी दिन वापस आकर गहने लौटा गई। इसके बाद शाम के समय वापस लौटने का भरोसा देकर फिर से गहने लूटकर ले गई। उस महिला ने ईनाम देने की भी बात कही थी, जिसके बाद से महिला वापस ही नहीं लौटी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!