मनाली-लेह मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन पलटा, दिल्ली के 4 पर्यटक घायल

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2022 06:29 PM

vehicle overturns on manali leh road 4 delhi tourists injured

मनाली-लेह मार्ग पर गेमूर में शनिवार सुबह एक पर्यटक वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में 4 पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं।

केलांग (ब्यूरो): मनाली-लेह मार्ग पर गेमूर में शनिवार सुबह एक पर्यटक वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में 4 पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह पर्यटक वाहन (एचवाईएस-0047) मनाली से बारालाचा की ओर जा रहा था कि तेज गति के कारण गेमूर के पास पलट गया। घायल पर्यटकों की पहचान निशांत (25) पुत्र प्रवीण गहलोत, लादम (24) पुत्र प्रदीप, चित्रगुप्त (26) पुत्र कृष्ण व गौरव (22) पुत्र बलवीर के रूप में हुई है। सभी युवा पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गेमूर के पास गाड़ी पलटने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया कि मौसम के हालात देखकर ही दर्रों का रुख करें। घाटी में बारिश हो रही है। वाहन चलाती बार गति का विशेष ध्यान रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!