मायके जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2019 03:40 PM

unknwon vehicle hit the woman painful death

स्थानीय ऊना-अम्ब रोड पर बसाल में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान आशा देवी (45) निवासी अंदौरा तहसील अम्ब जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस...

ऊना (विशाल): स्थानीय ऊना-अम्ब रोड पर बसाल में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान आशा देवी (45) निवासी अंदौरा तहसील अम्ब जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा देवी अपने मायके की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसको एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायलावस्था में उसको क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आई.पी.सी. की धारा 279, 337 एवं धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!