Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2024 07:37 PM
केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के मैनिफैस्टो पर तंज कसा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मैनिफैस्टो में विदेशी ताकतों का हाथ है।
ढलियारा (सेठी): केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के मैनिफैस्टो पर तंज कसा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मैनिफैस्टो में विदेशी ताकतों का हाथ है। देश का कोई व्यक्ति अपनी मेहनत से कोई प्रॉपर्टी बनाता है तो वह उसके परिवार की नहीं होगी, यह कांग्रेस पार्टी ने अपने मैनिफैस्टो में तय कर दिया है। वीरवार को मोइन में जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के 111 बूथों के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी, पूर्व मंत्री व विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र में हुआ। हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो पार्टी 60 साल तक सत्ता में रही और आपातकाल लगाया, कम से कम इस देश को कांग्रेस पार्टी से ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here