Una: फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जानें मामला

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Aug, 2025 10:26 PM

una police prisoner escaped

जिला जेल लाए जा रहे एक विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल में लाया जा रहा पोक्सो एक्ट में नामजद कैदी मैहतपुर से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया।

ऊना (सुरेन्द्र): जिला जेल लाए जा रहे एक विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल में लाया जा रहा पोक्सो एक्ट में नामजद कैदी मैहतपुर से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया। फरार विचाराधीन कैदी कांगड़ा जिला के खोली क्षेत्र से संबंधित है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार कैदी का नाम गुलशन है और उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!