ऋण हड़पने वाला आरोपी ब्रांच मैनेजर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Nov, 2023 06:55 PM

una loan manager arrested

प्राइवेट फाइनांस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में ऊना पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा है। आरोपी रहीश कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके पुलिस ऊना लाई है जहां उसको अदालत में पेश किया जाएगा।

ऊना (विशाल): प्राइवेट फाइनांस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में ऊना पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा है। आरोपी रहीश कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके पुलिस ऊना लाई है जहां उसको अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ऊना में एक निजी फाइनांस कंपनी के ऑफिस में ब्रांच मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। क्षेत्र की महिलाओं को तरह-तरह के लोन देने के लिए उसने संपर्क किया और उनके दस्तावेज हासिल करके हस्ताक्षर भी करवा लिए लेकिन महिलाओं के नाम पर लोन स्वयं हड़प लिया। लगभग 4 लाख रुपए की राशि महिलाओं तक नहीं पहुंची और आरोपी फरार हो गया।

लोन की किस्तें चुकाने को लेकर जब महिलाओं को लोन के संबंध में पता चला तो उन्होंने ब्रांच में संपर्क किया। इसके बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ और ब्रांच द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में ऊना थाना सदर से हैड कांस्टेबल कमल देव और कांस्टेबल शकील मोहम्मद की टीम ने चंडीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!