सुंदरनगर में आपस में भिड़ी दो महिलाएं, एक गंभीर रूप से घायल

Edited By Ekta, Updated: 09 Oct, 2019 03:07 PM

two women clashed in sundernagar

सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज में दो महिलाओं के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दूसरी पर हमला बोल दिया जिसमें एक बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूमचा पुलिस को दी। लेकिन वह घटनास्थल पर करीब 1 घंटे के बाद...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज में दो महिलाओं के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दूसरी पर हमला बोल दिया जिसमें एक बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूमचा पुलिस को दी। लेकिन वह घटनास्थल पर करीब 1 घंटे के बाद पहुंची। तब जाकर घायल महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया।
PunjabKesari

पुलिस थाना सुंदरनगर ने पुलिस में अस्पताल में महिला के बयान दर्ज कर विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही तेज कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बच्ची को लेकर स्कूल में जा रही थी कि पीछे से एक महिला ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसका पर्स एटीएम मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। हमले से महिला के सिर, बाजू, टांग में शरीर के अन्य विभिन्न भागों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया इस घटनाक्रम में उसे काफी चोटें आई हैं।

प्रशासन से मांग की है कि दिनदहाड़े सरेआम जहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है तो ऐसे में समाज में महिलाएं कहां पर सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर के घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!