Edited By Ekta, Updated: 23 May, 2018 01:46 PM
सोलन डाइट रोड के पास पहाड़ी गिरने से दो मजदूरों के दबने का मामला सामने आया है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। डाइट के पास मकान के निर्माण का काम चला हुआ था। पहाड़ी की और डंगा लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि...
सोलन (नरेश पाल): सोलन डाइट रोड के पास पहाड़ी गिरने से दो मजदूरों के दबने का मामला सामने आया है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। डाइट के पास मकान के निर्माण का काम चला हुआ था।
पहाड़ी की और डंगा लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां पर करीब 6 मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक पहाड़ी गिर गई। उसमें दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसी व एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस-होमगार्ड के जवानों ने उनको बाहर निकाला और उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया।