टांडा में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, कांगड़ा में आए 171 नए संक्रमित मरीज

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 07 Dec, 2020 09:22 PM

two corona infected patients died in tanda

जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 171 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि कोरोना कि चपेट में आने से सोमवार को पहली मौत 52 वर्षीय थुंगा जवाली के व्यक्ति की हुई है। उन्होंने बताया कि...

धर्मशाला (जिनेश/तनुज): जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 171  नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि कोरोना कि चपेट में आने से सोमवार को पहली मौत 52 वर्षीय थुंगा जवाली के व्यक्ति की हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था तथा उक्त मरीज को बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ, हेमोटाईसिस आदि की दिक्क्त थी। उक्त मरीज को 5 दिसंबर को टांडा में भर्ती किया गया था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत चंबा के चुराह के डेढ़ साल के बच्चे की हुई है जोकि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित था और पिछले कुछ समय से चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। 3 दिसंबर को बच्चे को चंबा से टांडा रेफर किया गया था। यहां बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार सुबह बच्चे की टांडा में मौत हो गई। नए 171 मामलों में पालमपुर के वार्ड 1 की 70 वर्षीय महिला, थुलगेर फरियाल कांगड़ा के 52 वर्षीय व्यक्ति, धानपुरी बैजनाथ के 92 वर्षीय व्यक्ति, एम.एच. योल के 37 वर्षीय व्यक्ति, गाहलियां कांगड़ा के 46 वर्षीय व्यक्ति, रिहालपुरा कांगड़ा की 42 वर्षीय महिला व 46 वर्षीय महिला, वार्ड 5 कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति व 15 साल का लड़का, गमरु धर्मशाला का 12 साल का लड़का, घुरकड़ी कांगड़ा की 24 वर्षीय युवती व 59 वर्षीय महिला, सुनहेत देहरा के 49 वर्षीय व्यक्ति व 80 वर्षीय महिला, नलेटी देहरा की 65 व 45 वर्षीय महिला,18 व 28 वर्षीय युवती, घियोरी देहरा की 49 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन सकोह के 56 वर्षीय व्यक्ति, शामनगर धर्मशाला का 5 साल का बच्चा व 34 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 36 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर धर्मशाला की 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सी.एम.ओ. ने बताया कि अमलेला कांगड़ा के 32 वर्षीय व्यक्ति, कुठंडल फतेहपुर की 39 वर्षीय महिला, भराल रैहन की 22 वर्षीय युवती, राजा का तालाब के 48 वर्षीय व्यक्ति, लहरूं फतेहपुर की 56 वर्षीय महिला, झलाड़ खखरा फतेहपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, नकोदर कांगड़ा की 41 वर्षीय महिला व 13 साल की लड़की, धारियां कांगड़ा के 54 वर्षीय व्यक्ति, टालियां कांगड़ा के 26 वर्षीय युवक, हडवाल धमेटा के 50 वर्षीय व्यक्ति, ताड़ा धमेटा के 27 वर्षीय युवक, ज्वाली की 45 वर्षीय महिला व पपरोला बैजनाथ की 28 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा महाकाल के 35 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, पढियारखर पालमपुर के 29 वर्षीय युवक, चौबीन खनियारा की 52 वर्षीय महिला, दियोल बैजनाथ की 24 वर्षीय युवती, पपरोला के 27 वर्षीय युवक, रायपुर पालमपुर की 29 वर्षीय युवती, नगरोटा बगवां की 46 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवती, भाडल देवी भवारना के 23 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय महिला, भवारना के 34 वर्षीय व्यक्ति, गढज़मूला भवारना के 38 वर्षीय व्यक्ति, कवाड़ी नगरोटा बगवां के 40 व 57 वर्षीय व्यक्ति, पपलाह सी.एच.सी. खैरा के 31 वर्षीय व्यक्ति, पधेड़ पालमपुर के 29 वर्षीय युवक, मान्नू पालमपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति, जैंद पालमपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 27 वर्षीय युवक, जालग जयसिंहपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति, घुग्गर पालमुपर के 34 वर्षीय व्यक्ति, आइमा पालमपुर की 36 वर्षीय महिला, चौकी पालमपुर के 38 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय महिला, पाहड़ा पालमपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, चौकी पालमपुर का 15 साल का लड़का, भ्रांता साई के 46 वर्षीय व्यक्ति, नियर पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी लोहना पालमपुर की 46 वर्षीय महिला, महाकाल की 45 वर्षीय महिला, होल्टा कैंप पालमपुर के 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सी.एम.ओ. ने बताया कि ज्वालामुखी के वार्ड 2 के 58 वर्षीय व्यक्ति, थेड़ खनियारा की 95 वर्षीय व 52 वर्षीय महिला, दरंग पालमपुर की 43 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवक, भवारना पालमपुर की 38 वर्षीय महिला, दैहण पालमपुर की 39 वर्षीय महिला,  वार्ड 7 डोहब शाहपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, भदरेड़ नगरोटा बगवां के 79 वर्षीय व्यक्ति, भमोली ज्वाली की 63 वर्षीय महिला, बोदा भुला पालमपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर धर्मशाला की 88 वर्षीय महिला, थेड़ के 55 वर्षीय व्यक्ति, झीरबल्ला के 55 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज की 7 साल की बच्ची व 32 वर्षीय व्यक्ति, 339 फील्ड अस्पताल के 42 व 51 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय युवक, भाटी बैजनाथ के 54 वर्षीय व्यक्ति, तियारा की 53 व 78 वर्षीय महिलाएं और 57 वर्षीय व्यक्ति, ज्योल की 40 वर्षीय महिला, जगनोली के 43 वर्षीय व्यक्ति 40 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कालेज के 38 वर्षीय व्यक्ति व 28 वर्षीय युवती, कांगड़ा  के एक बैंक के 25 वर्षीय युवक, शाहपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालाजी की 43 वर्षीय महिला, पालमपुर के 57 वर्षीय व्यक्ति, सलूणी चंबा की 28 वर्षीय युवती, रायपुरा पालमपुर की 88 वर्षीय महिला, बनखंडी देहरा की 36 वर्षीय महिला, तकीपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 7 खनियारा धर्मशाला के 75 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बोदा पालमपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति व 65 वर्षीय महिला, वार्ड 9 पुहाड़ा शाहपुर की 48 वर्षीय महिला, कुठेड़ ज्वाली का 2 साल का बच्चा, कच्छियारी कांगड़ा के 56 वर्षीय व्यक्ति, टिक्कर गंदेड़़ मरेरा की 65 वर्षीय महिला, भटेड़ बिलासपुर की 30 वर्षीय महिला, बासा के 35 वर्षीय व्यक्ति, बतराहन के 36 वर्षीय व्यक्ति, बरोट फतेहपुर की 24 वर्षीय युवती, भराल रैहन के 57 वर्षीय व्यक्ति व 51 वर्षीय महिला, नड्डी के 78 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर वार्ड 1 के 55 वर्षीय व्यक्ति, औंद नूरपुर के 71 वर्षीय व्यक्ति, थाना गुरचाल नूरपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति, जाच्छ बासा वजीरा नूरपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट के 24 वर्षीय युवक, नटेहड़ कांगड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां के 31 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के वार्ड 5 की 46 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के वार्ड 3 सेवकारा के 52 वर्षीय व्यक्ति व 58 व 39 वर्षीय महिलाएं, पालमपुर क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक, लोअर नागन खडऩाल पपरोला के 76 वर्षीय व्यक्ति, नगेहड़ बैजनाथ की 38 वर्षीय महिला, सारी टांडा के 39, 59, 68 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवती, सुंगल तहसील पालमुपर के 54 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस थाना पालमपुर के 35 वर्षीय व्यक्ति, डरोह पालमपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!