नालागढ़ में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Dec, 2021 03:34 PM

truck hit bike in nalagarh two bike riders died

नालागढ़ के दत्तोवाल मार्ग पर एक बाइक और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक नालागढ़ के बनसाई गांव के रहने वाले थे।

नालागढ़ : नालागढ़ के दत्तोवाल मार्ग पर एक बाइक और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि  मोटरसाइकिल में आग लग गई और बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक नालागढ़ के बनसाई गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात नालागढ़ स्थित दत्तोवाल मार्ग पर बाइक नंबर एचपी12 एच 2123 और ट्रक नंबर एचपी 64 8577 में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया की देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!