Edited By Ekta, Updated: 30 Oct, 2019 02:14 PM
पांवटा साहिब के शरगांव-नेरीपुल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे हादसे में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के...
सिरमौर (गोपाल): पांवटा साहिब के शरगांव-नेरीपुल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे हादसे में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार (एचपी 09 बी 7232) सवार राजगढ़ से प्रोग्राम देखकर आ रहे थे अचानक कार 400 करीब फीट खाई में गिरी जबकि ये तीनों लोग 300 फीट की दूरी पर ही गिर गए।
ठियोग के गायक प्रदीप शर्मा, श्यामलाल, सुरेश शर्मा और इशानी सवार थे। श्यामलाल और सुरेश शर्मा को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।