Edited By Ekta, Updated: 21 Dec, 2018 03:13 PM
देश के सबसे श्रेष्ठ 10 पुलिस थानों में हिमाचल प्रदेश का थाना भी शामिल है। जो गर्व की बात है। गृह मंत्रालय की ओर जारी की गई सूची में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्र के चौपाल थाने का नाम भी है। चौपाल थाना देश के 10 थानों में छठे...
शिमला (जस्टा): देश के सबसे श्रेष्ठ 10 पुलिस थानों में हिमाचल प्रदेश का थाना भी शामिल है। जो गर्व की बात है। गृह मंत्रालय की ओर जारी की गई सूची में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्र के चौपाल थाने का नाम भी है। चौपाल थाना देश के 10 थानों में छठे स्थान पर रहा है। यह थाना हिमाचल में सी.सी.टी.एन.एस. लागू करने में प्रथम रहा है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि सी.सी.टी.एन.एस. के तहत पुलिस थानों में दर्ज केसों के ब्यौरे को अपलोड किया जाता है। इसमें काफी विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है जिसके तहत यह थाना बेहतर आंका गया है।