श्रद्धालुओं से भरा थ्री-व्हीलर पलटा, 5 घायल-एक PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2018 09:13 PM

three wheeler overturned on the road 5 injured one refer in pgi

अम्ब-हमीरपुर रोड पर पड़ते गांव कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में 2 श्रद्धालुओं सहित 5 लोग जख्मी हुए हैं। यह सड़क हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब मैड़ी से अमृतसर (पंजाब) जा रहा थ्री-व्हीलर (ऑटो) कुठेड़ा खैरला में तीखी उतराई पर अनियंत्रित होकर...

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर रोड पर पड़ते गांव कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में 2 श्रद्धालुओं सहित 5 लोग जख्मी हुए हैं। यह सड़क हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब मैड़ी से अमृतसर (पंजाब) जा रहा थ्री-व्हीलर (ऑटो) कुठेड़ा खैरला में तीखी उतराई पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे में ये हुए घायल
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह मैड़ी से अमृतसर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा हुआ एक थ्री-व्हीलर कुठेड़ा खैरला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क हादसे में रणजीत सिंह (34) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर), प्रकाशो (51) पत्नी गफूर मोहम्मद निवासी कुठेड़ा खैरला, गफूर मोहम्मद (60) पुत्र फौजदीन निवासी कुठेड़ा खैरला, जमुना देवी (55) पत्नी प्रकाश चंद निवासी कुठेड़ा खैरला, कुलवीर कौर (23) पत्नी पूर्ण सिंह निवासी लोपोके (अमृतसर) सहित 5 लोग जख्मी हुए हैं जबकि बाकी बाल-बाल बच गए।

3 लोगों ने बस स्टॉप से ली थी लिफ्ट
बताया जा रहा है कि थ्री-व्हीलर में कुल 8 लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए कुठेड़ा खैरला निवासी दंपति सहित 3 लोगों ने चंद मिनट पहले बस स्टॉप कुठेड़ा खैरला से अम्ब तक के लिए थ्री-व्हीलर में लिफ्ट ली थी। वहीं डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए गफूर मोहम्मद की हालत नाजुक देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।

थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में थ्री-व्हीलर चालक रणजीत सिंह (34) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर) के खिलाफ मामला दर्ज कर सड़क हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!