IGMC के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को मिली जान से मारने की धमकी

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2019 05:06 PM

threat to chief security officer of igmc

आई.जी.एम.सी. में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर भीम सिंह गुलेरिया ने पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार में मामले की शिकायत दी है। गुलेरिया ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि 2 अज्ञात नंबर...

शिमला: आई.जी.एम.सी. में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर भीम सिंह गुलेरिया ने पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार में मामले की शिकायत दी है। गुलेरिया ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि 2 अज्ञात नंबर से उन्हें देर शाम कॉल आई। दोनों नंबर से अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। पहली कॉल 88943-49112 नंबर से देर शाम 8.19 पर आई। वहीं दूसरी कॉल 9.30 पर 94184-98546 नंबर से आई है। जब दोनों ही अज्ञात लोगों से पहचान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नहीं बताया।

अज्ञात लोगों को जल्द पकड़ने की उठाई मांग

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस से मांग की है कि जल्द मामला दर्ज कर उक्त अज्ञात लोगों को पकड़ा जाए। उनका कहना है कि ये लोग उन्हें कभी भी मार सकते हैं। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों गुलेरिया आई.जी.एम.सी. में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि  इन अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!