Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2023 09:41 PM
बीबीएन में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खोखे से लेकर घर-दुकान और उद्योग इस समय चोरों के निशाने पर हैं। पहले तो छोटी-छोटी चोरियां होना आम बात रही लेकिन अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लाखों का सामान चोरी कर रहे हैं।
बरोटीवाला (ठाकुर): बीबीएन में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खोखे से लेकर घर-दुकान और उद्योग इस समय चोरों के निशाने पर हैं। पहले तो छोटी-छोटी चोरियां होना आम बात रही लेकिन अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लाखों का सामान चोरी कर रहे हैं। वर्धमान ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की औरों टैक्सटाइल यूनिट में चोरों ने करीब 15 लाख से अधिक का सामान चुरा लिया। यह चोरी करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। 2 रातों में इस चोरी को अंजाम दिया गया। इस गैंग की इतनी हिम्मत पाई गई कि एक रात में एक स्थान से माल चोरी किया जबकि दूसरी रात को कंपनी में फिर चोरी की। चोरों ने इस दौरान साढ़े 7 क्विंटल निक्क्ल और 9 बंडल केबल को चुरा लिया।
जानकारी के अनुसार बरोटीवाला थाने में औरों टैक्सटाइल कंपनी के सिक्योरिटी अधिकारी बलबीर सिंह ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा साढ़े 7 क्विंटल निक्कल और 200 किलो केबल के 9 बंडल चोरी कर लिए गए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान भंवर सिंह निवासी मूनदादा तहसील सुजानगढ़ जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here