Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2018 10:47 PM
ग्राम पंचायत लदोह में कृष्ण कुमार के घर में चोरों ने मेन दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कृष्ण कुमार जयसिंहपुर में बैंक में कार्यरत हंै। उनका परिवार भी उनके साथ जयसिंहपुर में रहता है।
पंचरुखी: ग्राम पंचायत लदोह में कृष्ण कुमार के घर में चोरों ने मेन दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कृष्ण कुमार जयसिंहपुर में बैंक में कार्यरत हंै। उनका परिवार भी उनके साथ जयसिंहपुर में रहता है। पड़ोसियों ने जब कृष्ण कुमार के घर का दरवाजा टूटा देखा तो दूरभाष के माध्यम से उसे सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर गए वहां पर दरवाजा टूटा पाया। प्रधान ने तुरंत थाना पंचरुखी पुलिस को सूचित किया। कृष्ण कुमार ने घर से 10 हजार रुपए चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी।