चोरों ने दिन-दिहाड़े तोड़े घर के ताले, हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2019 09:39 PM

thief clean hand on cash from house

नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में एक बी.पी.एल. परिवार के घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता सुषमा कुमारी पत्नी किशोरी लाल निवासी वार्ड नंबर-2 बेला ने बताया कि बुधवार को करीब 4 बजे जब वह बाजार से घर लौटी तो देखा कि उसके घर...

नादौन: नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में एक बी.पी.एल. परिवार के घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता सुषमा कुमारी पत्नी किशोरी लाल निवासी वार्ड नंबर-2 बेला ने बताया कि बुधवार को करीब 4 बजे जब वह बाजार से घर लौटी तो देखा कि उसके घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि घर के अंदर रखे एक ट्रंक में रखे करीब 22,000 रुपए चोरी हुए हैं। सुषमा कुमारी ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंधित है तथा उसके पति आजकल चंडीगढ़ में उपचार करवा रहे हैं, जिस कारण वह घर पर अकेली थी। उसने बताया कि उसके बच्चे भी प्रदेश से बाहर रहते हैं।

लोगों ने घर से निकलते देखा संदिग्ध व्यक्ति

सुषमा देवी ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे के करीब घर से बाजार के लिए निकली थी। उसने बताया कि कुछ लोगों ने घर से निकलते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा है। एस.एच.ओ. महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!