इन युवाओं ने माउंट फ्रेंडशिप पर लहराया 50 फ़ीट का तिरंगा

Edited By prashant sharma, Updated: 24 Oct, 2020 03:40 PM

these youth waved the 50 feet tricolor on mount friendship

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्था इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के युवाओं ने मनाली की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहरा कर इतिहास रच दिया है।

कुल्लू (दिलीप) : भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्था इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के युवाओं ने मनाली की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहरा कर इतिहास रच दिया है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वधान में होने वाली इस अभियान का नेतृत्व कर रही पर्वतारोही आकांक्षा सिंह ने बताया, कि इस अभियान में रिहान अली, प्रशांत, छेरिंग, संजय सिंह, ने 18 अक्टूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। जिनका पहला पड़ाव कैम्प 1 में हुआ, और दूसरे दिन अपने पूरे इक्विपमेंट व सामान के साथ बेस कैंप पहुंचे। आपको बता दे इन पांचों पर्वतारोहियो ने ये मिशन एलपाइन ( बिना किसी गाइड) के पूरा किया। बेस कैम्प से एडवांस कैम्प पहुंच कर पांचों ने 21 अक्टूबर को सुबह 4ः 30 पर फतह के लिए चढ़ाई शुरू की और मुश्किल हालात का सामना करते हुए सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर 5258 मीटर की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप फतह की और चोटी पट 50 फीट का झंडा लहराकर इतिहास रच दिया। 
PunjabKesari
भारतीये इतिहास में इतना बड़ा भारतीय ध्वज किसी चोटी पर पहली बार लहराया गया है। इस मिशन में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने 4 राज्यों को चयनित किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश से छेरिंग, उत्तर प्रदेश से रिहान अली, राजस्थान से अभियान का नेतृत्व कर रही आकांक्षा सिंह सहित संजय सिंह, ओडिशा से प्रशांत ने प्रतिभाग किया। चोटी फतह कर पांचों पर्वतारोहियो ने 50 फीट का भारतीय ध्वज फहराया कर भारत भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह मिशन इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इफराहीम अहमद के दिशा निर्देशन में पूरा किया गया जिसमें संस्था के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल जेवी धनखार के पूर्ण दिशा निर्देशन प्राप्त हुए। 

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट डॉ अमित कुमार गुलेरी ने इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के समस्त पर्वतारोहियों का स्वागत किया और एक समाज को एक संदेश देते हुए कहा की अगर ट्रैकिंग और माउंटरनिंग में देश के युवा इसी तरीके से आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब नशा मुक्ति से हमारा देश जल्दी ही मुक्त होगा और युवाओं के अंदर भारत की विभिन्न प्रकार की प्रकृति को करीब से देखने का अवसर भी प्राप्त होगा। मैं यह आशा करता हूं कि देश के युवा इस संदेश के माध्यम से एक नया मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि इन युवा और युवतियों ने मिलकर यह झंडा भारत की पहचान एक विश्व स्तर पर कराई है। पुनः इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन संस्था को एवं उनकी पूरी टीम को कुल्लू एवं हिमाचल प्रदेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!