Edited By kirti, Updated: 20 Jul, 2018 11:34 AM

चुवाड़ी क्षेत्र की तुरकड़ा पंचायत के कुलेरा, सोलता व फागड़ी आदि गांवों में पिछले 10 दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तुरकड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान विजय सिंह व ग्रामीणों राजकुमार, ठाकरु व धगड़ी का कहना है कि इन...
चुवाड़ी : चुवाड़ी क्षेत्र की तुरकड़ा पंचायत के कुलेरा, सोलता व फागड़ी आदि गांवों में पिछले 10 दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तुरकड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान विजय सिंह व ग्रामीणों राजकुमार, ठाकरु व धगड़ी का कहना है कि इन स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को दूर स्थित बावड़ियों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते अक्सर जल स्रोतों पर घास व पत्थर आदि पाइपों के साथ फंस जाते हैं और ऐसा होने पर पानी की निकासी बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से यह समस्या पैदा हुई है और नलों में पानी न आने से उन्हें पीने के पानी से लेकर अन्य घरेलू कामकाज को निपटाने में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि विभाग स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ-साथ पेयजल की नियमित आपूर्ति के लिए अविलंब कारगर कदम उठाए।