ज़रूरी सूचना! 8 अक्तूबर को सोलन के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, लिस्ट देखें

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Oct, 2025 04:10 PM

these areas of solan will be without electricity on october 8th

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अक्तूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अक्तूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी बाड़ा, आंजी ब्रह्ममणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरू, जे.पी. विश्वविद्यालय, डिवेंचर होटल, ज्यूरिक होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!