नहीं थम रहा HRTC बसों के खराब होने का सिलसिला, अब इस रूट पर यात्रियों ने झेली परेशानी

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2024 04:39 PM

the series of hrtc buses breaking down is not stopping

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने की खबरें कई बार सामने आती हैं। बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने की खबरें कई बार सामने आती हैं। बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। किसी न किसी मोड़ पर आपको एचआरटीसी की खराब बस देखने को मिली जाएगी। मंगलवार को भी पीज रूट पर निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आधे रास्ते में ही खराब हो गई जिस कारण लोगों को इस दौरान चार किलोमीटर गंतव्य तक पैदल ही सफर करना पड़ा। लोगों की माने तो इस रूट पर जाने वाली बस अक्सर खराब होती रहती है जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर निगम खटारा बस भेज रहा है जिससे हादसा होने का भी लोगों को डर सता रहा है।

जानकारी के अनुसार यह बस 3 पंचायतों शिलानाला, बुआई और पीज के लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करती है। जिस कारण यह बस कई बार ओवरलोड भी होती है लेकिन खटारा बस होने के कारण हादसा होने का डर लगा रहता है। स्थानीय निवासी पार्वती देवी, रमा देवी, मोहर सिंह, चेतराम, राजेश, केशव राम, मंगल चंद ने बताया कि पीज बस में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा होता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग कहते हैं कि वे कई बार आरएम के पास इस विषय को लेकर मांग पत्र दे चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हो पाया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!