Edited By kirti, Updated: 05 Mar, 2019 12:02 PM
हरिपुर-देहरा सड़क मार्ग पर हरिपुर से 2 किलोमीटर दूर दोसड़का झकलेड़ में वर्षाशालिका का लैंटर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शी राकेश धीमान, जोकि वहां पर दुकान करते हैं, ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8.45 पर अचानक जोर की आवाज हुई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो...
हरिपुर : हरिपुर-देहरा सड़क मार्ग पर हरिपुर से 2 किलोमीटर दूर दोसड़का झकलेड़ में वर्षाशालिका का लैंटर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शी राकेश धीमान, जोकि वहां पर दुकान करते हैं, ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8.45 पर अचानक जोर की आवाज हुई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो साथ लगती वर्षाशालिका का लैंटर ध्वस्त हो गया था, जिसका मलबा नीचे आकर गिरा था।
उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि सोमवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के चलते यहां पर रोजमर्रा के यात्री व स्कूलों को जाने वाले बच्चे नीचे नहीं बैठे थे। अगर उस वक्त वर्षाशालिका के नीचे कोई बैठा होता तो वह इसकी चपेट में आ सकता था। इस बारे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र शर्मा ने कहा कि दोसड़का झकलेड़ में वर्षाशालिका का लैंटर गिरा है। इसके बारे में जानकारी मिली है और जल्द ही इसका कार्य करवा दिया जाएगा।